जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ दीपों का पर्व दीपावली और काली पूजा संपन्न हो गया। शाम से देर रात तक लोगों ने घरों एवं प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश की विधिवत पूजा किए। वहीं दीपावली की निशा रात को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर मंदिरों एवं पंडालों में पूजा अर्चना की गई। दीपावली के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामना दी। कई मंदिरों के कपाट बंद रहे लोगों ने बाहर से ही मां काली की पूजा अर्चना एवं दर्शन किए।
जामताड़ा शहर के मां चंचला मंदिर, रक्षा काली मंदिर, गायछंद काली मंदिर, जामताड़ा ओवरब्रिज के समीप स्थित काली मंदिर, जामताड़ा स्टेशन चौक स्थित काली मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। मिहिजाम शहर के एक नंबर गेट पूजा समिति, श्मशान काली मंदिर, आम बागान काली मंदिर, कृष्णा नगर काली मंदिर, चितरंजन रेल नगरी स्थित सिमजोरी काली मंदिर, रिवर साइड काली मंदिर, हॉस्पिटल कॉलोनी काली मंदिर, आमलादही मार्केट स्थित काली मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर मां काली की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UuiOKt
via IFTTT
Comments
Post a Comment