एनएच 33 की मरम्मत शुरू होने के बाद राजनीतिक दलों में इसको अपने पक्ष में भुनाने का खेल भी गुरुवार को चलता रहा। भाजपा, कांग्रेस और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय हाईवे को लेकर मैदान में कूदे।
भाजपा-कांग्रेस कहीं मरम्मत का श्रेय न ले इसके लिए भाजमो ने धरना दिया। बुधवार की रात से एनएच 33 के बालीगुमा से लेकर पारडीह तक मरम्मत का कार्य एनएचएआई ने शुरू किया है। भाजपा, कांग्रेस ने इसे अपनी जीत बता लोगों के बीच लड्डू बांटे। नेशनल हाईवे को लेकर मानगो का राजनीति पारा चढ़ा रहा। मरम्मत का श्रेय कोई दूसरा बटोर न ले इसलिए नेता सड़कों पर दिखे।
भाजमो: चौड़ीकरण का काम सुस्त, तेजी लाएं
भाजमो के कार्यकर्ताओं ने एनएच 33 किनारे सांकेतिक धरना दिया। विधायक सरयू राय ने कहा -एनएच चाैड़ीकरण का काम सुस्त है। इसे तेज करने काे लेकर छठ पूजा के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलेंगे। एनएच किनारे फूलों के पाैधे लगाने व दलमा में खेलकूद, ट्रैकिंग की व्यवस्था की मांग की।
भाजपा: केंद्र की वजह से मरम्मत का काम शुरू
भाजपा नेता विकास सिंह ने दावा किया कि मेरे आंदोलन की चेतावनी के बाद एनएचएआई हरकत में आई व मरम्मत शुरू किया। खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर विकास सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। कहा- केंद्र सरकार की बदौलत ही मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
कांग्रेस ने मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास बताया
कांग्रेस नेताओं ने एनएच 33 मरम्मत का श्रेय पार्टी के पश्चिम से विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दिया। हाथों में झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने हाईवे किनारे कई जगहों पर लड्डू बांटे। ट्रक, ट्रेलर-ड्राइवरों, राहगीरों को लड्डू खिलाया। उनको बताया कि कांग्रेस के प्रयास से हाईवे का मरम्मत कार्य शुरू हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U08ee4
via IFTTT
Comments
Post a Comment