छठ और दीपावली को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 10 नवंबर से 30 नवंबर तक दुर्ग पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने की अनुमति दी है। यह ट्रेन रोजाना फेरा लगाएगी और पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार इसका परिचालन होगा। इसमें जनरल, स्लीपर, वातानुकूलित कोच सहित एसएलआर की बोगी रहेगी। आगामी 7 नवंबर से ट्रेन का आरक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के बाद गुरुवार को पहले दिन टाटानगर छपरा एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, वातानुकूलित कोच सहित एसएलआर की बोगी लगी थी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 350 यात्रियों की सीट टाटानगर स्टेशन से खाली गई। हालांकि दीपावली के बाद से छठ पर्व तक इस ट्रेन में नो रूम की स्थिति हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TXqZyF
via IFTTT
Comments
Post a Comment