पहारसाड़ा भंडार टोली में बिरसा मुंडा युवा विकास समिति पहारसाड़ा के तत्वावधान में बिरसा मुंडा जयन्ती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष- रविन्द्र कुमार बड़ाईक, उपाध्यक्ष -रिचर्ड तिर्की, सचिव-अमन बेक ग्राम अध्यक्ष-सिलबेस्तर लकड़ा, चुड़ामणि बड़ाईक, पूर्व मुखिया-राजेश प्रधान, पूर्व सरपंच भूखनाथ बड़ाईक, सुभाष राणा, दयानंद बड़ाईक एवं पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें बिरसा मुंडा के द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया और उनके उपलब्धियों को बताया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36BzSUs
via IFTTT
Comments
Post a Comment