Skip to main content

Jharkhand daily news

बीबीएमकेयू के पीजी डिपार्टमेंट व पीजी काॅलेजों में सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। बुधवार को हुई बैठक में पीजी नामांकन के रूप- रेखा पर चर्चा हुई। पीजी नामांकन के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए 100 रुपए शुल्क ऑनलाइन देना होगा। विवि प्रशासन की ओर से नए सत्र से सामान्य कोर्स के साथ- साथ नए शुरू हुए 6 प्रोफेशनल कोर्स का फीस भी सामान्य कोर्स के बराबर कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर से संबंद्ध काॅलेजों में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। पहले मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी एडमिशन ले सकते हैं। कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद एकबार फिर से नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Application for admission in PG session 2020-22 will start from 10, for which a fee of Rs 100 will have to be paid online.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32f8ev1
via IFTTT

Comments