Skip to main content

Jharkhand daily news

स्कूली शिक्षा विभाग ने वर्तमान सत्र में दाखिले के लिए अवधि विस्तार किया है। इसकाे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ काे पत्र लिखा है। निदेशक ने कहा है कि काेविड-19 के मद्देनजर स्कूलाें में शैक्षणिक कार्यक्रम बंद हैं। लाॅकडाउन और काेविड-19 से उत्पन्न स्थिति में स्कूलाें में बच्चाें के नामांकन में कमी आई है।

ऐसे में जिले में नामांकन की तिथि बढ़ाने की जरूरत बतायी जा रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा नामांकन के लिए 24 नवंबर तक अवधि विस्तार की गई है। आठवीं कक्षा के लिए आयाेजित विशेष परीक्षा आदि के माध्यम से सफल छात्राें के नाैवीं कक्षा में नामांकन के लिए तय समय सीमा काे काउंसिल काे काउंसिल ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की निर्धारित तिथि तक विस्तारित समझा जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KKAqJ
via IFTTT

Comments