Skip to main content

Jharkhand daily news

जल्दी में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में पति-पत्नी को जेल जाना पड़ा। लोअर बाजार पुलिस ने स्कूटी से पति-पत्नी को नशीली दवा बेचते हुए गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार पति-पत्नी नेताजी नगर कांटाटोली निवासी राधानाथ मालाकार (36) व सुजाता सेन (34) है। दोनों के पास से पुलिस ने प्रतिबंधित दवाएं जब्त की। इसमें 15 पीस ओनारेक्स सीरप, नाइट्रोजन-10 टैबलेट पांच पत्ता, स्पास्मो फोर्ट कैपसूल आठ पत्ता और अल्प्रासोल 12 पत्ता जब्त किया गया।

रविवार की शाम 5.30 बजे दोनों कांटाटोली-बहुबाजार रोड में स्थित गुड़िया पेट्रोल पंप के पास स्कूटी से नशीली दवा नशेड़ियों को बेच रहे थे। उसी दौरान पुलिस की गश्ती पार्टी वहां से गुजरने के दौरान देखा। जब दोनों का पीछा किया तो वे बहु बाजार से चुटिया की ओर भागने लगे। पुलिस ने स्कूटी को गणपत नगर मोड़ के पास रोका और तलाशी ली तो उसमें से काफी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं। गिरफ्तार पति-पत्नी ने बताया कि दवा दुकानों में सख्ती होने की वजह से नशेड़ियों को ये दवाएं नहीं मिल पा रही थी, इसलिए उन्होंने ये धंधा शुरू किया। नशे की दवा बेचने में हर दिन 500 से 1000 रुपए की कमाई हो जाती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Kantatoli, husband and wife were selling drugs on scooty, arrested, selling drugs, earning 500 to 1000 rupees every day.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UbDK96
via IFTTT

Comments