Skip to main content

Jharkhand daily news

जामताड़ा के बोधबांध गांव के पास गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे में रविवार की दोपहर 1.10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में धनबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। धनबाद डीआरएम अॉफिस ने तैनात विश्वनाथ मिश्रा (59) अपनी पत्नी यरस मिश्रा (54 वर्ष), बेटा सुमित मिश्रा (30) व बहू रागिनी मिश्रा (27), 5 साल की पोती खुशी और 3 साल के पोते पीयूष उर्फ प्रिंस के साथ छठ मनाने कार से पैतृक जिला कटिहार (बिहार) जा रहे थे। बोधबांध गांव के पास सतसाल में उसकी कार और एक पिकअप वैन से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद पांच वर्ष की खुशी ने पूछा मम्मी कहा है, मुझे पापा- मम्मी के पास जाना है। जबकि खुशी का भाई 3 वर्षीय पीयूष बगल में बेसुध पड़ा था। सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का का बच्चे का क्रंदन देख मातृत्व जाग गया। वह बच्ची को सीने से लगाकर दिलासा देती रही। पापा तो अस्पताल आने के पहले ही गुजर गए थे तथा गंभीर रूप से घायल मां की मौत धनबाद जाने के क्रम में हो गई। वहीं दादा-दादी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two children survived in the accident, the 5-year-old girl kept asking people happily ... where are my parents


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nrQTHr
via IFTTT

Comments