Skip to main content

Jharkhand daily news

बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे हीरक रोड गोल बिल्डिंग के पास बड़ी कार्रवाई हुई। सिटी एसपी आर रामकुमार, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) चंदन कुमार व सरायढेला थानेदार किशोर तिर्की ने दल-बल के साथ बालू कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी की। मौके से छह 407 मालवाहक, एक-एक ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक पर 300 घनफुट बालू लदा हुआ था। छापेमारी टीम को देखते ही चालक ट्रक पर लदे बालू को सड़क पर ही गिराकर भागने की कोशिश की। टीम ने खदेड़कर ट्रक रुकवाया।

इसी बीच ट्रक को छोड़ चालक भाग निकला। वहीं पांच 407 मालवाहक व एक ट्रैक्टर के भी चालक भी निकल भागे, जबकि एक मालवाहक के चालक निरसा के मुराडीह निवासी शक्तिपद मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सभी वाहनों में 100-100 घनफुट बालू लदे मिले। टीम ने मौके से सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी निवासी बालू ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष लव भारती को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी स्विफ्ट डिजायर (जेएच10एसी/7303) भी वहीं से पकड़ी गई। जब्त वाहन समेत गिरफ्तार दोनों लोगों को सरायढेला थाना लाया गया। खान निरीक्षक पिंटू कुमार की लिखित शिकायत पर जब्त वाहनों, लव भारती व शक्तिपद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गोल बिल्डिंग के पास अपनी कार के साथ मौजूद था लव भारती
जब टीम ने छापेमारी की तो बालू ट्रक एसोसिएशन का अध्यक्ष लव भारती वहां अपनी कार के साथ मौजूद था। प्राथमिकी के अनुसार, लव बालू माफिया के रूप में अपने सहयोगियों के साथ अवैध बालू का उत्खनन व परिवहन कराता है। 20 जुलाई 2017 में पूर्वी टुंडी थाना में लव के खिलाफ अवैध बालू परिवहन का केस दर्ज हुआ था। 5 जून 2020 को भी सरायढेला में उसकी गाड़ी में अवैध बालू पकड़ा गया था। उस पर जुर्माना हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 trucks loaded with sand in Gol building. Chairman of Love arrested, case of sand smuggling is also registered in the past


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQaRve
via IFTTT

Comments