पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी 24 नवंबर काे प्रधानखांटा से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारियाें के सिलसिले में डीआरएम आशीष बंसल ने बुधवार काे प्रधानखांटा से बंधुआ तक रेल लाइन और विभिन्न स्टेशनाें का मुआयना किया।
इस दाैरान उन्हाेंने हावड़ा से नई दिल्ली के बीच 160 किलाेमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनाें के परिचालन से संबंधित तैयारियाें और सुधाराें काे भी परखा। स्टेशनाें पर यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्याें काे समय पर पूरा करने का अधिकारियाें काे निर्देश दिया। एडीआरएम आशीष कुमार और ऑपरेशन व अन्य विभागाें के अधिकारी भी
उनके साथ थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kL2sHW
via IFTTT
Comments
Post a Comment