Skip to main content

Jharkhand daily news

गावां थाना क्षेत्र के चरका पहाड़ में तीन दिन पूर्व अवैध माइका खदान में चाल धंसने से चार मजदूराें की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इन चाराें लाेगांे की माैत का जिम्मेवार खंता माफिया काे माना गया है। गावां थाना में पदस्थापित दिगवार विजय तुरी के फर्दबयान पर पुलिस ने नवलशाही (कोडरमा) निवासी शंकर साव पिता जगदीश साव एवं कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र के धजवा निवासी सुनील यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया है कि उक्त दोनों उक्त माइंस का अवैध संचालन शंकर साव व सुनील यादव कर रहा था।

जिसमें जेसीबी मशीन से माइका खोदने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन खनन स्थल पर सुरक्षा का काेई संसाधन उपलब्ध नहीं था। यही कारण है चाल धंसने से चार मजदूराें की दबकर मौत हो गई। मृतकाें में ढाब थाना क्षेत्र के भुजवा निवासी गोपाल बेसरा, पवन कुमार बेसरा, अनिल बेसरा एवं गावां थाना क्षेत्र के गोरियांचू निवासी बड़कु मुर्मु शामिल है। घटना की रात में ही चारों शवों काे बाहर निकाला गया और परिजनाें काे कुछ रुपए देकर रात में ही चाराें लाश का क्रियाकर्म करा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3puebyd
via IFTTT

Comments