Skip to main content

Jharkhand daily news

धनबाद आरपीएफ और बोकारो सीआईबी ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से बैट्री चुराने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा है। इनमें से चार सिजुआ के और एक धनबाद की कबाड़ी पट्टी का है। कबाड़ी पट्टी से पकड़ाया बदमाश बैट्री की दुकान चलाता है। वहीं से वह चोरी की बैट्रियों को बेचता है। उसके पास से काफी संख्या में बैट्री बरामद की गई। कई महीनाें से गंगा-दामाेदर के कयार्ड में खड़े रहने के दौरान उसकी बैट्रियां चुराई जा रही थीं।

धनबाद आरपीएफ, सीआईबी के साथ बोकारो की सीआईबी भी जांच कर रही थी। बुधवार को कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने चोरी की बैट्री रीसिव करते नौशाद को सिजुआ से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर ट्रेन से बैट्री खोलने वाले तीन और अपराधियों को सिजुआ के श्याम बाजार से पकड़ा गया। उन्होंने कबाड़ी पट्टी के इरशाद का नाम उगल दिया। फिर कबाड़ी पट्टी में छापेमारी कर इरशाद को भी पड़ लिया गया। चाेरी की घटना में जाेगता के एक नेता का भी नास अा रहा है।

ये पकड़े गए

कासिम अंसारी, हातिम खान इमरोज खान, मोहम्मद इरशाद और नौशाद अंसारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five gangsters of gangs stealing batteries from Ganga-Damader Express, many batteries recovered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5WfbU
via IFTTT

Comments