Skip to main content

Jharkhand daily news

राज्य में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। हालांकि राजधानी समेत राज्य के चार जिले कोरोना संक्रमण की दृष्टि से अब भी संवेदनशील बने हुए हैं। कारण है कि राज्य में मिलने वाले कोरोना मरीजों में 60 प्रतिशत मरीज इन्हीं चार जिलों में मिल रहे हैं। इसमें रांची में सर्वाधिक 30.2 प्रतिशत मरीज मिल रहे हैं।

आईडीएसपी की वीकली रिपोर्ट (26 अक्टूबर से एक नवंबर) में कहा गया है कि पूरे राज्य में पिछले सप्ताह 2401 मरीज मिले। इसमें सिर्फ रांची के 724 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 275, बोकारो में 273 और धनबाद में 246 मरीज मिले हैं। 2401 मरीजों में से 1518 मरीज सिर्फ इन्हीं चारों जिलों में मिले हैं।

रांची में लापरवाही पड़ रही भारी

राजधानी में कोरोना को लेकर लापरवाही भारी पड़ रही है। पिछले सप्ताह जहां राज्य में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 0.84 रही। इसके विपरीत रांची में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.25 है। हालांकि अच्छी बात यह है कि यहां भी इस रेट में गिरावट आ रही है। पिछले माह पांच से 11 अक्टूबर के बीच रांची में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 4.66 थी, जो कि अब गिरकर 3.25 पर पहुंची है। वहीं, बोकारो की सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.46, पूर्वी सिंहभूम की 1.13 और पश्चिमी सिंहभूम की 1.00 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60% of the patients of Corona are found in 4 districts, Ranchi has the highest 30%, 2401 patients were found in the state between October 26 and November 1.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QZxc7
via IFTTT

Comments