बिरसानगर जोन नंबर-5 में काली मंदिर के पास दाे गुटों के बीच वर्चस्व काे लेकर सोमवार रात साढ़े नौ बजे आधे घंटे तक पत्थरबाजी व मारपीट हुई। इसमें झामुमो विधायक रामदास सोरेन का चालक बादल कर्मकार, उसकी पत्नी समेत चार लाेग घायल हाे गए। पथराव से तीन घरों के एसबेस्ट शीट टूट गए। घर के सामने खड़े टेंपो व बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। बिरसानगर थानेदार राजेश झा ने दल-बल के साथ पथराव कर रहे युवकों काे खदेड़ा। वहीं, घायलाें काे एमजीएम भेजा। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
घायल बादल कर्मकार ने पुलिस के समक्ष गिट्टी मशीन के पास रहने वाले कटोर यादव, रेशु यादव, मोटा रोहित, चंदन, क्रेक रघु, नट्टा, राकेश समेत 15-20 युवकों पर आरोप लगाया है। कहा कि बच्चे से मारपीट का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के कटोर यादव व रेशु यादव ने बादल कर्मकार, उनके बेटा अभिषेक समेत बस्ती के अन्य युवकों पर आरोप लगाया है।
काली मंदिर में कब्जा करने के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में लड़ाई हुई है। इसी को लेकर रविवार की रात में दो समुदाय के बीच मारपीट व पथराव की घटना हुई। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
राजेश कुमार झा, थानेदार बिरसानगर थाना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35yp5Lw
via IFTTT
Comments
Post a Comment