कोतवाली पुलिस बड़ा तालाब के समीप गिट्टी-बालू कारोबारी सेराज आलम को गोली मारे जाने की घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि घायल सेराज अनवर ने घटना के समय अपने साथ मौजूद जिस युवक का नाम लिया है, उस युवक ने कहा है कि वह सेराज के साथ था ही नहीं। इसके अलावा पुलिस के समक्ष युवक ने ऐसी कई जानकारी दी है, जिनसे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
पुलिस को आशंका है कि सेराज अपने पास अवैध हथियार रखे हुए था, उसी से भूलवश गोली चली और उसके पैर में लगी। पुलिस से बचने के लिए वह झूठी कहानी गढ़ रहा है। 21 अक्टूबर की रात उसे गोली लगने के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। 22 अक्टूबर को पुलिस पूछताछ में उसने बड़ा तालाब के समीप अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की बात बताई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgdcPX
via IFTTT
Comments
Post a Comment