Skip to main content

Jharkhand daily news

संपूरक माध्यमिक एवं संपूरक इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि संपूरक इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 नवंबर से 13 नवंबर तक एवं संपूरक माध्यमिक परीक्षा 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक दोनों पालियों में होगी।

बताया गया कि प्रथम पाली में 09:45 से 1:00 तक तथा द्वितीय पाली में 2:00 बजे से 5:15 तक परीक्षा संचालित होगी। कहा गया है कि परीक्षा कक्ष में सभी परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के तहत की जाएगी। 2 परीक्षार्थियों के बीच छ: फीट की दूरी साथ अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक दिन सैनेटाइज करना आवश्यक है। इसके लिए परिषद द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों को राशि उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र के परिसर की साफ-सफाई तथा हाथ धोने की समुचित व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थियों, अन्य संबंधित कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVACs7
via IFTTT

Comments