बागजाता माइंस में 42 बुनियादी ठेका मजदूरों के रोजगार की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सीमा कुमारी की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें बागजाता माइंस के 42 ठेका मजदूरों को 6 नवंबर से काम पर बुलाए जाने व बकाया राशि का भुगतान दीपावली से पहले किए जाने के यूसील प्रबंधन की सहमति दी। इस पर बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन ने आंदोलन को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। यूनियन के महासचिव सिंधु हांसदा ने बताया कि प्रबंधन द्वारा मजदूरों की मांगों को मान लिया गया है। इसलिए यूनियन आंदोलन को स्थगित रखने का निर्णय ली है।
वार्ता में जिला पार्षद बुध्देश्वर मुर्मू ने मजदूरों की ओर से मजबूत पक्ष रखा। त्रिपक्षीय वार्ता में यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष राम मार्डी, चंद्राय हांसदा, मंगल महाली, मेघराए सोरेन, हिमांशू गिरी, सुरकु मुर्मू व यूसील प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक कल्याण नाथ घोष, प्रशासनिक अधिकारी राधाकृष्णन, सुरक्षा अधिकारी माहीन ,जीवन हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QYEjQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment