Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के नामुदाग गांव में सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने नेचुरल ब्लैक स्टोन चिप्स मोबाइल क्रसर का उद्घाटन नारियल फोड़, दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि लोहरदगा, गुमला व बाहरी क्षेत्रों से पत्थर मंगवा कर मनिका में क्रशर का संचालन किया जा रहा था, लेकिन यहां क्रशर खुल जाने से यहां के लोगों को रोजगार के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में स्टोन चिप्स (छरी) मिल सकेगी। मौके पर मोबाइल क्रशर के प्रोपराइटर अवधेश कुमार साहू ने बताया कि यहां जो भी काम होगा वह वैध तरीके से होगा यहां पर लाइसेंसी माइंस का ही पत्थर का उपयोग किया जाएगा व उचित दर पर बेची जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YrizX
via IFTTT

Comments