गोड्डा के महगामा थाने में एक सितंबर 2019 को दर्ज गांजा तस्करी के मामले में ईसीएल कर्मी चिरंजीत घोष को फंसाने के मामले में धनबाद के पूर्व एसएसपी किशोर कौशल पर भी कार्रवाई हो सकती है। सीआईडी ने गोड्डा के तत्कालीन एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है। धनबाद के निरसा थाने में भी ईसीएल कर्मी चिरंजीत घोष को फर्जी तरीके से गांजा प्लांट कर फंसाने की पुष्टि हो चुकी है।
धनबाद के निरसा गांजा कांड मामले में सीआईडी के एडीजी अनिल पाल्टा तत्कालीन एसएसपी किशोर कौशल का बयान पूर्व में ही ले चुके हैं। किशोर कौशल के समय ही निरसा में गांजा की बरामदगी हुई थी और चिरंजीत घोष को मास्टर माइंड बताते हुए जेल भेजा गया था, जो सीआईडी के अनुसंधान में जानबूझकर की गई कार्रवाई निकली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oTI3nD
via IFTTT
Comments
Post a Comment