(आरिफ हुसैन अख्तर) धान की नई फसल खलिहान में आने से कुछ दिनों पहले घरवालों की खुशी देखते ही बन रही थी, आज उसी पुआल से बेटे का पुतला बनाने में परिजनों के हाथ कांप रहे थे। सुमित गिरि ‘निक्की’ हीरादह फॉल में नहाने के क्रम में बह गए थे। सोमवार को उसके शव का पुतला बनाकर अर्थी सजा शवयात्रा निकाली गई।
पालकोट मुक्तिधाम में पिता शशिभूषण गिरि ने मुखाग्नि दी। दिवाली के दूसरे दिन सुमित 6 दोस्तों संग पिकनिक मनाने हीरादह गए थे। सुमित, सुनील भगत व अभिषेक नदी की धार में बह गए। अभिषेक का शव 6 दिनों बाद बरामद हुआ। सुनील का शव नहीं मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nUGDrl
via IFTTT
Comments
Post a Comment