Skip to main content

Jharkhand daily news

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही ठंडी हवाओं ने रांची में सर्दी बढ़ा दी है। रांची में सोमवार का दिन पिछले दाे सालाें में सबसे ज्यादा ठंडक भरा रहा। इस दिन का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक रांची का न्यूनतम तापमान लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो सकता है। इसके कारण ठंडी हवाओं की दिशा में बदलाव आया है। इससे गुरुवार और शुक्रवार को रांची में भी बादल छाए रह सकते हैं बारिश की संभावना नहीं है। इससे 26 और 27 नवंबर को ठंड में कमी आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10.1 degree temperature, cold will persecute for next two days, relief from 26


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fpVrvl
via IFTTT

Comments