Skip to main content

Jharkhand daily news

गिरिडीह पुलिस ने शुक्रवार की शाम डुमरी थाना क्षेत्र के दो स्थानों में छापामारी कर भारी मात्रा में नकली शराब, काॅग, रैपर सहित एक आल्टो कार और एक बाईक बरामद किया। मौके से पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उक्त सामानों की बरामदगी पुलिस ने जरीडीह पंचायत के कोरियाटांड़ में चल रहे नकली शराब की फैक्ट्री और डुमरी-गिरिडीह पथ पर जामतारा के समीप एक आल्टो कार से की।

बताया जाता है कि डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में डुमरी-गिरिडीह पथ पर स्थित जामतारा चेकनाका के समीप पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डब्ल्यु बी 02 डब्ल्यु 1759 नंबर की आल्टो कार और उसके साथ चल रही बीआर 09 एजी 1286 नंबर की बाईक जिसमें दो लोग बैठे थे, पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को पीछाकर पकड़ा। पुलिस ने जब आल्टो कार की तलाशी ली तो कार में रखा मैकडोवेल की 4, स्टर्लिंग रिजर्व और राॅयल स्टेग की 2-2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से पुलिस ने सोनु कुमार, संदीप कुमार और पियुष कुमार सभी फुलवरिया थाना के ग्राम सोकहरा जिला बेगुसराय निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब सहित ऑल्टो कार और बाईक को जब्त कर थाना ले गयी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
English liquor recovered from fake liquor factory and car, 3 arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36wVL7e
via IFTTT

Comments