राजगंज थाना क्षेत्र के गोविंदाडीह गांव में बुधवार को दंपती के आपसी विवाद में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आराेप है कि शैरून बीबी (55) की गर्दन पर पति कुर्बान अंसारी ने ही टांगी से वार कर जान ले ली।
वारदात के बाद से कुर्बान फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की अाैर शव काे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। टांगी को पुलिस ने जब्त कर लिया। कुर्बान के खिलाफ उसके बेटे आलम के बयान पर हत्या की रिपाेर्ट दर्ज की गई है।
वारदात के समय दंपती के अलावा पाेती मुस्कान ही घर में थी। कुर्बान के तीनाें बेटे आलम अंसारी, अबुल अंसारी और सरफराज अंसारी मजदूरी करने के लिए भूली गए थे।
पाेती ने बताया- बंद कमरे से आती रही दादी के चीखने-चिल्लाने की आवाज
कुर्बान की पाेती मुस्कान ने बताया कि दादा-दादी में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसी बीच दादी नहाने चली गईं और उसके बाद सिर पर तेल लगाने के लिए कमरे में घुसीं, ताे दादा ने अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया।
फिर दादी के चीखने की आवाज आने लगी। काेशिश करने पर भी दरवाजा नहीं खुला। थाेड़ी देर में दादी की आवाज आनी बंद हाे गई। दरवाजा खुला और दादा भागते हुए घर से बाहर चले गए। कमरे में खून दिखने पर मुस्कान शाेर मचाने लगी।
आसपास के लाेग पहुंचे और कमरे में गए, लेकिन तब तक शैरून बीबी की माैत हाे चुकी थी। मुस्कान ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी दादा-दादी में झगड़ा हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nyu4SD
via IFTTT
Comments
Post a Comment