काशिदा निवासी रतन दे के पुत्र राेहित दे काे गाेपालपुर निवासी सूरज कुमार साहू और उनके कुछ सहयाेगियाें ने मिलकर घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी राेहित दे ने घाटशिला थाना में इसकी शिकायत की। लेकिन दाेनाें पक्षाें के बीच अापसी सुलह हाेने के कारण थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ। स्थानीय लाेगाें ने दाेनाें पक्षाें को बीच-बचाव कर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार सूरज साहू ने राेहित दे से किसी स्थान पर राेजगार में लगाने के लिए आग्रह किया था। इस पर राेहित ने अमित नाम के एक व्यक्ति से संपर्क कर सूरज साहू काे राेजगार से जाेड़ने के लिए आग्रह किया था।
इसके लिए अमित ने सूरज से 35 हजार रुपए मांगे थे। लेकिन सूरज ने एडवांस के ताैर पर 5 हजार रुपए अमित काे दिया था। इसी बीच सूरज ने काम नहीं जाने की बात कहते हुए राेहित दे से अमित काे दिए रुपए वापस कराने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। जब सूरज काे राशि वापस नहीं मिली ताे उसने अपने कुछ सहयाेगियाें के साथ मिलकर राेहित के घर में घुसकर मारपीट की। मामले में दाेनाें पक्षाें के बीच सुलह हाेने के बाद संबंधित राशि सूरज काे वापस किए जाने पर सहमिति भी बन गई। इससे मामला शांत हाे गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38alBAy
via IFTTT
Comments
Post a Comment