Skip to main content

Jharkhand daily news

नवंबर माह के लिए राेड सेल से काेयले के किए गए स्पाट ई-ऑक्शन में काराेबारियाें ने दूसरे दिन भी नीलामी में खास रुचि नहीं दिखाई। 13 काेलियरियाें के 66,500 मीट्रिक टन काेयले के लिए मेसर्स एम जंक्शन की ओर से नीलामी कराई गई।

इसमें 40,800 टन के लिए ही बाेली लग सकी। ब्लाॅक 4, विक्ट्री अाैर एनटीएसटी का काेयला जहां रिजर्व प्राइस पर बिका, वहीं न्यू आकाशकिनारी और चांदमारी काेलियरी के काेयले के खरीदार सामने नहीं आए।

शताब्दी का काेयला रिजर्व प्राइस 5015 रुपए प्रति टन से 110 रुपए अधिक की दर से बिका। वहीं, दहीबाड़ी ओसीपी का काेयला 4615 रुपए की दर से बिका। दहीबाड़ी के कोयले के लिए 4740 रुपए प्रति टन की दर से बोली लगाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nBYm74
via IFTTT

Comments