Skip to main content

Jharkhand daily news

तमिलनाडु और पांडेयचेरी में समुद्र तट से टकराए चक्रवाती तूफान निवार का असर शुक्रवार काे धनबाद में भी दिखा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हाेती रही। बादलों की मौजूदगी ने दिन का पारा चढ़ने नहीं दिया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञ एसपी यादव ने बताया कि तमिलनाडु में साइक्लाेन है और वहां से हिमालय तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस साइक्लाेन का लिंक पश्चिमी विक्षाेभ से उत्पन्न बादल से हाे गया है और इसी कारण हल्की बूंदाबांदी हाे रही है। साइक्लोन का असर शनिवार को दाेपहर बाद खत्म हाे जाएगी। हालांकि, आसमान में बादलों का आना-जाना शनिवार और रविवार काे लगा रहेगा।

इसलिए बढ़ रही ठंड

हवाएं पश्चिम से लेकर आ रही सर्दी | एसपी यादव ने बताया कि पश्चिम दिशा से बहने वाली हवा ही ठंड लाती है। अब हवाएं पश्चिम से बह रही हैं। जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। कुछ दिनाें में धनबाद का न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

आगे क्या

आज दाे डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान | शनिवार व रविवार काे सुबह में काेहरा छा सकता है। माैसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान दाे डिग्री सेल्सियस गिर कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं 29-30 नवंबर काे न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prevention on the sky - day temperature reached 20 degrees due to cloudy and drizzle, cold will increase more from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KNsY7q
via IFTTT

Comments