घाटशिला काॅलेज में स्नातक सेम-6 के प्राेजेक्ट, प्रैक्टिकल व वाइवा परीक्षा की तिथियाें की घाेषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए घाटशिला काॅलेज के प्राे. इंचार्ज डाॅ पीके गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी नियत समय पर अपने विभाग में आकर प्राेजेक्ट जमा करने के साथ प्रैक्टिकल व वाइवा के वक्त माैजूद रहें। जिसमें 4 व 5 नवंबर काे काॅमर्स का प्राेजेक्ट पेपर सुबह 9 बने डिपार्टमेंट ऑफ काॅमर्स में जमा किया जाएगा। 6 नवंबर काे फिजिक्स व रसायनशास्त्र की प्रैक्टिकल परीक्षा सुबह 9 बजे से हाेगी। 7 नवंबर काे फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बांग्ला, हिन्दी, फिलाॅसफी व राजनीति विज्ञान का प्राेजेक्ट पेपर जमा किया जाएगा। 8 नवंबर काे एंथ्राेपाेलाॅजी, इतिहास व संथाली का प्राेजेक्ट पेपर जमा किए जाएंगे। 9 नवंबर काे मैथ, अर्थशास्त्र, मनाेविज्ञान का प्राेजेक्ट व प्रैक्टिकल परीक्षा हाेगी।
वहीं जूलाॅजी की प्रैक्टिकल परीक्षा हाेगी। 10 नवंबर काे जूलाॅजी का प्राेजेक्ट पेपर जमा किया जाएगा। घाटशिला काॅलेज के प्राेफेसर इंचार्ज डाॅ पी के गुप्ता ने परीक्षार्थियाें से अपील करते हुए कहा है कि वह नियत समय पर परीक्षा में उपस्थित रहें, अन्यथा अनुपस्थित कर दिए जाएंगे। स्नातक सेम-6 की परीक्षा में 183 में 181 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में स्नातक सेम-6 की हिन्दी की परीक्षा हुई। जिसमें 186 में 182 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34VZHig
via IFTTT
Comments
Post a Comment