Skip to main content

Jharkhand daily news

एयरपोर्ट इलाके के हुंडरू में रविवार की रात करीब 9.30 बजे शराब पीने के बाद हुए विवाद में सालेराम साहू ने युवक विक्की साहू के पेट में गोली मार दी गई। गोली विक्की के पेट में नाभि के नीचे लगी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस की मदद से विक्की को रिम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस को डाॅक्टराें ने बताया कि घायल विक्की अभी भी खतरे से बाहर है। विक्की हराटाड़ का रहने वाला है।

वह प्लंबर का काम करता है। आरोपी सालेराम हुंडरू का रहने वाला है और खेतीबारी करता है। आरोपी के पास अवैध हथियार था, जिससे उसने विक्की काे गोली मारी और फरार हो गया। पुलिस काे अभी तक उसके बारे में पता नहीं चल सका है कि वह कहां भागा है।

घायल ने घर जाने को कहा तो गोली चला दी

घायल विक्की ने पुलिस को बताया कि उसने शराब पी रहे सालेराम साहू को सिर्फ इतना कहा था कि चल-चल तोर हो गेलयू पियल, जा-जा घर जा। इसी बात पर उसने कमर से पिस्टल निकाली और उसके उपर गोली चला दी। हुंडरू के स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बताया कि वहां हर रात जमावड़ा लगता है। शराब पीने के लिए आसपास के लोग जुटते हैं।

घटनास्थल पर आरोपी सालेराम साहू अपने कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। घायल विक्की भी वहां अपने साथियों के साथ शराब पीने पहुंचा था। इसी बीच दोनों में कुछ बात को लेकर विवाद हुआ। गोली चलते ही वहां भगदड़ की स्थिति हो गई। विक्की काे गोली लगते ही गिर पड़ा। वहां जो भी लोग थे, भाग निकले। आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि वहां गोली चली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल विक्की साहू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fr0Nq5
via IFTTT

Comments