कुडू बीडीओ मनोरंजन कुमार ने उडुमुडू पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक सुकरी देवी के आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गृह प्रवेश कराया। मौके पर बीडीओ ने कहा राज्य सरकार गरीबों को रहने का आवास दे रही है। वहीं चंपा उरांव, जतरु उरांव, तफेजुल अंसारी व असलम अंसारी को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा गया।
वही बीडीओ ने उडुमुडू पंचायत में बिरसा क्रांति योजना के चल रहे आम बागवानी कर रहे दर्जनों लाभुकों की बागवानी का निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ ने लाभुकों में ब्रजेश शाही, राजेन्द्र उरांव, धमधमिया उरांव, बंधु उरांव, विफेई उरांव, प्रभु उरांव, दशरथ उरांव सहित अन्य को अपनी अपनी बागवानी की देखभाल अच्छी तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा पेड़ बड़े होंगे तो उसमें फल लगेगा। उसकी खरीद बिक्री कर किसान अच्छा लाभ कर सकते है। मौके पर मुखिया ललिता उरांव, नितलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hx8rTm
via IFTTT
Comments
Post a Comment