बानो थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी अन्तर्गत जमतई में शनिवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने मदन मांझी नामक पूर्व पीएलएफआआई नक्सली की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक मदन के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मदन मांझी जमतई बाजार से कुछ दूर पर अपने एक दोस्त के साथ शनिवार की शाम शराब पी रहा था। उसी समय अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसके परिजनाें के द्वारा उसे राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर गिरदा पुलिस ने हत्यारों की मामले की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि राउरकेला से शव को लाने के लिए पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को भेजा गया है। एसपी डाॅ शम्स तबरेज ने बताया कि मृतक का 26 वर्ष पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 1994 से 2019 तक गिरदा और बानो थाना में हत्या, लूट और उग्रवादी के छह मामले दर्ज है। उन्हाेंने बताया कि वह पीएलएफआई संगठन में भी शामिल रहा था। वह बानो प्रखंड का उपप्रमुख भी रह चुका था। घटना की जानकारी होने पर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32OJQ3H
via IFTTT
Comments
Post a Comment