Skip to main content

Jharkhand daily news

धैया की काेरंगा बस्ती में सफेक्स कंपनी के अकाउंटेंट से लूट के मामले की पड़ताल में पुलिस काे काेई ठाेस सुराग नहीं मिला है। रणधीर वर्मा चाैक से मेमकाे माेड़ तक विभिन्न जगहाें पर लगे सीसीटीवी कैमराें के फुटेज की जांच के क्रम में श्रीराम वाटिक के कैमरे में अपराधियाें की तस्वीर नजर आई, लेकिन उसमें किसी के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं।

बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था और पीछे बैठा अपराधी सफेद शर्ट पहने हुए। फुटेज में अपराधियाें की बाइक का नंबर भी साफ नहीं दिखा रहा। इस लूट में काेढ़ा गैंग के शामिल हाेने का संदेह पुलिस काे है। इसके पहले धनसार थाना क्षेत्र के भूदा और बरवाअड्डा में छिनतई की वारदाताें काे भी इसी तरह अंजाम दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Criminals seen in CCTV camera, faces not clear, police suspect that Kedha gang is involved in this robbery


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38K9MBk
via IFTTT

Comments