Skip to main content

Jharkhand daily news

गिरिडीह पुराना पुलिस लाईन में रविवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में गिरिडीह के लगभग हर थानेदारों को एसपी ने कड़ी फटकार लगाई। बरवाडीह पुलिस लाईन में हुए बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। लेकिन महिला अपराध से जुड़े मामलों को लेकर एसपी अमित रेणु काफी गंभीर दिखे। लिहाजा, जिन थाना प्रभारियों का महिला अपराध से जुड़े मामलों में अनुसंधान सुस्त था। उन थाना प्रभारियों का जमकर क्लास हुआ। जिसमें मुख्य रूप से तिसरी, कायनयनपुर, मुफ्फसिल, पचंबा समेत कुछ और थाना के थाना प्रभारी शामिल हैं।

जहां महिला अपराध से जुड़े मामले लंबे समय से लंबित हैं। चार घंटे तक चली बैठक में एसपी अमित रेणु ने हर थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि महिला अपराध से जुड़े किसी मामले में सुस्ती और लापरवाही बर्रादश्त नहीं की जाएगी। धनवार के केन्दुआगढ़ा गांव में एक महिला समेत चार बच्चों के संदिग्ध मौत के मामले में संबधित थाना द्वारा अनुसंधान में हुए लापरवाही ने गिरिडीह पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए। इस मामले में हाईकोर्ट ने भी संज्ञान ले लिया है। जबकि सीआईडी जांच में धनवार व परसन पुलिस की लापरवाही स्पष्ट रूप से उजागर हुई है। वहीं धनवार के परसन ओपी के ईटासानी गांव में दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जलाकर मारने की घटना में परसन ओपी पुलिस व सुपरविजन पदाधिकारी द्वारा गलत सुपरविजन रिपोर्ट देने को लेकर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी से भी पुलिस की काफी किरकिरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SHO should be alert about women's crime: SP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38SQolA
via IFTTT

Comments