Skip to main content

Jharkhand daily news

उपायुक्त सुशांत गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डा. शम्स तबरेज ने रविवार काे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। नगर भवन हाॅल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत के सिलिंग में में आई खराबी की मरम्मति,हाॅल की पूरी तरह साफ-सफाई एवं सही तरीके से रख-रखाव करने की बात कही। शौचालय के समीप घास एवं गन्दगी को देख उपायुक्त ने तत्काल शौचालय की साफ-सफाई एवं मरम्मति कराते हुए सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। नगर परिषद के कर्मी प्रतिदिन शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। नगर भवन में बने रेन बसेरा के गेट को बन्द देख उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद काे हमेशा रैन बसेरा खुला रखने को कहा। ताकि कभी भी पब्लिक आये तो उन्हें आराम मिल सके। वहीं उन्होंने रैन बसेरा भवन की मरम्मति करते हुए पुरे भवन एवं परिसर का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि परिसर के ईद-गिर्द पुरी तरह साफ-सफाई रखें। काॅपरेटिव बैंक के पीछे पेड़-पौधे एवं गन्दगी की साफ-सफाई कराने को कहा। पुराने भवन जर्जर हो चुके हों तो उसे कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल से समन्वय स्थापित करते हुए भवन की जांच कराते हुए ध्वस्त कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बताया कि आम-जन की सुरक्षा एवं सुविधा काे लेकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था वर्तमान में बनी हुई है,उसमें और बेहतर कार्य करते हुए पब्लिक को सुविधा दी जा सकती है। इस दिशा में अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। महिने भर में कुछ अच्छे मूलभूत सुविधाओं में और बेहतरी का कार्य किया जाएगा एवं पब्लिक को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक डाक्टर शम्स तबरेज ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration will take necessary steps to increase facilities in the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32L0KAe
via IFTTT

Comments