Skip to main content

Jharkhand daily news

नगर निगम का विवाह भवन महंगा हाे गया है। अब लाेगाें काे निगम के विवाह भवन की बुकिंग कराने के लिए 51 हजार रुपए देना हाेगा। साफ-सफाई के लिए अलग से चार्ज भी देना हाेगा। इससे पूर्व विवाह भवनों की बुकिंग रेट 37 हजार रुपए था और अलग से 2000 रुपए साफ-सफाई के लिए देना पड़ता था। विवाह भवनों का भाड़ा निगम बाेर्ड के कार्यकाल में ही बढ़ाया जा चुका है। नई दर काे अब लागू कर दिया गया है। विवाह भवनों में अब एसी भी लगाई गई है।

इधर, छठ के बाद शुरू हाेगी सदर अस्पताल में ओपीडी सुविधा

सदर अस्पताल में ओपीडी सुविधा छठ बाद फिर से शुरू हाेगी। स्वास्थ्य विभाग ओपीडी शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। सिविल सर्जन डाॅ गाेपाल दास ने बताया कि छठ के बाद ओपीडी सुविधा फिर से शुरू की जाएगी। बताते चलें कि काेराेना के कारण सदर अस्पताल में 100 बेड का काेविड केयर सेंटर बनाया गया था। इसके बाद से यहां ओपीडी सुविधा बंद कर दी गई। अब जबकि काेराेना मरीजाें की संख्या कम हुई ऐसे में अस्पताल का ओपीडी फिर से शुरू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ILL4pg
via IFTTT

Comments