Skip to main content

Jharkhand daily news

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकार और सरंक्षण के लिए कार्य कर रही चाइल्ड लाइन 14 से 21 नवंबर तक चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह मना रही है। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले दिन गुरुकुल शांति आश्रम किस्को मोड़ व दूसरे दिन रविवार को कुड़ू प्रखंड के जीमा गांव में बच्चों के साथ फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बच्चों से चाइल्ड लाइन की दोस्ती कराई गई। साथ में आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व ग्राम के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जा रहा है।
इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को याद कर सभी को बाल दिवस के बारे में बताया गया। वहीं लोगों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती का मुख्य उद्देश्य बाल शोषण रोकना, संवेदनशील बनाना, जागरूक बनाना बताया गया।वहीं सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन नए नए कार्यक्रम का आगाज कर बच्चों को चाइल्ड लाइन के प्रति जागरूक करना है। उन्हें अपना दोस्त बना कर जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए आगे लाना है। मौके पर टीम मेंबर कुंती साहू, सुदर्शन साहू, सुशीला कुमारी उपस्थित थीं।

लोहरदगा में बाल दिवस पर डीएवी स्कूल में ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य जीपी झा तथा सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश पाठक व अश्विन पात्रों के नेतृत्व बाल दिवस के मौके पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा ने कहा कि बच्चे धरती पर तारों के समान है। तारों की ही तरह हर बच्चे को चमकने का पूरा अधिकार है। मौके पर एलकेजी से कक्षा तृतीय तक के बच्चों के बीच विभिन्न व्यवसायों से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराया गया। कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान पर प्रनीत भगत, वेदांश नंद तिवारी व अतुल अनीश खाखा रहे। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान पर विधि कुमारी, प्राची विश्वकर्मा व जिकरा रेहान रही। कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान पर आलिया अंबर व रिशीथ राज रहे। इसी प्रकार अन्य कक्षाओं से भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मीना अखौरी, पूनम सिंह, प्रतिमा, जितेंद्र मेहर, परमीत, ज्योतिे, पंकज कुमार, राजीव, मनीष, राजकुमा, खुशब व रुचिर मृगेंद्र आदि ने निर्णायक की भूमिका निभायी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Child line will celebrate friendship week till November 21, people will be aware


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kAR1T6
via IFTTT

Comments