टाटानगर से होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों-बसों में सीटें फुल चल रही है। टाटा-दानापुर, टाटा-छपरा एक्सप्रेस और दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में सीटें लगभग फुल चल रही है। रविवार को भी ट्रेनों में लगभग सीटें पूरी भरी हुई गई। वेटिंग का टिकट लेकर कंफर्म होने का इंतजार कर रहे कई यात्रियों को निराशा हाथ लगी।
दरअसल, टाटा-छपरा एक्सप्रेस प्रतिदिन नहीं चल रही है, यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चल रही है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही सोमवार को खुली टाटा-छपरा एक्सप्रेस में पूरी सीटें फुल गई। इस दौरान एक बात डराने वाली दिखी कि कई यात्रियों ने न मास्क पहना था और न ही दो गज की दूरी अपना रहे थे। ट्रेनों-बसों में कई यात्री ऐसी लापरवाही बरतते दिखें।
बिहार की बसें 19 तक ‘हाउस फुल ’, 70 रवाना
जमशेदपुर| 19 नवंबर तक शहर से बिहार के लिए जाने वाली लंबी दूरी की बसों में ‘नो रूम’ है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए शहर और आस-पास के लोग काफी संख्या में गांव जाते हैं। भूइयांडीह स्थित जय प्रकाश नारायण बस टर्मिनल से इन दिनों करीब 70 बसें बिहार के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हो रही हैं। बस की सीट के अलावा स्लीपर की शत प्रतिशत बुकिंग हो रही है। आज कुछ स्थानों के लिए बस में टेबल पर बैठकर यात्री यात्रा करने के लिए विवश हैं। जिन यात्रियों ने एडवांस बुकिंग नहीं कराई है उन्हें बस की टिकट की बुकिंग करने वाले एजेंटों निर्धारित किराए से ज्यादा राशि की वसूली कर रहे हैं। यह वसूली मनपंसद सीट देने के लिए हो रही है। जमशेदपुर बस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक उपेंद्र शर्मा ने कहा- 17-18 नवंबर तक बिहार जाने वाली सभी बसों की सीट की बुकिंग शत प्रतिशत हो गई है।
19 नवंबर को कुछ बसों में दो-तीन फीसदी ही खाली है, इसकी बुकिंग भी मंगलवार तक हो जाएगी। दूसरी ओर शंकर पार्वती बस के प्रबंधक प्रफुल्ल पांडे ने कहा- ओडिशा के भुनेश्वर से फिलहाल सात बसों का परिचालन हो रहा है। इसके लिए अलावा ओडिशा के किसी अन्य शहर के लिए रात्रि बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हुई है। भुनेश्वर की ओर से जाने वाले बस में अपेक्षाकृत कम यात्री मिल रहे हैं। चाईबासा के टाटानगर होकर कोलकाता जाने वाली बस हर दिन हाउस फुल जा रही है। लॉकडाउन के पहले जब ट्रेनों का परिचालन सामान्य तरीके से होता था तब इस बस में यात्रियों को टोटा था और बस संचालक लगेज की ढुलाई कर भरपाई करते थे। अभी यह बस हर रोज हाउस फुल हो रही है। यह बस जमशेदपुर शाम 8.30 में चाईबासा से आती है, रात नौ बजे कोलकाता के लिए रवाना होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UxKHRN
via IFTTT
Comments
Post a Comment