Skip to main content

Jharkhand daily news

रिम्स के विभागाध्यक्ष अब मीडियाकर्मियों से बात नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने आदेश जारी किया है। कहा है कि सभी विभाग कोई खबर प्रकाशित कराने के लिए निदेशक कार्यालय के ई-मेल पर सूचना देंगे। निदेशक कार्यालय से प्रतिदिन मीडियाकर्मियों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

वहीं, रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने ओएसडी पद पर कार्यरत पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. हरेंद्र बिरुआ को पूर्व की तरह अपने विभाग में योगदान देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा तीन चिकित्सकों जिन्हें पीआरओ नियुक्त किया गया था, उन्हें भी कार्यमुक्त किया गया।

इसमें स्किन विभाग के डॉ. प्रभात कुमार, सर्जरी विभाग के डाॅ. नीशीत एक्का और डेंटल के डाॅ. अजय शाही शामिल हैं। कहा गया है कि डॉक्टर अपना पूरा ध्यान मरीजों के इलाज पर लगाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IQfabn
via IFTTT

Comments