झारखंड सरकार राज्य में साइकिल फैक्ट्री लगाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद उद्योग विभाग ने होमवर्क शुरू कर दिया है। उन कंपनियों से बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो झारखंड में साइकिल फैक्ट्री लगाने को उत्सुक हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हम प्रति वर्ष ढाई से तीन लाख साइकिल बच्चों को देते हैं। लेकिन पूर्व की सरकार ने कभी सोचा ही नहीं कि जब हम इतनी साइकिल बच्चों को देते हैं तो क्यों न झारखंड में साइकिल बनाने की फैक्ट्री ही स्थापित हो जाए।
सीएम ने कहा कि उन्होंने विभाग को साइकिल निर्माण यूनिट खोलने की दिशा में पहल का आदेश दिया है। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को बड़े, मझोले और लघु उद्योगों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है। उसमें उन्होंने इसका पूरा आकलन करने को कहा गया है कि किस तरह के सपोर्ट से बंद पड़े उद्योग चालू हो सके। किस उद्योग को किस तरह की सपोर्ट की जरूरत है, इसका विभाग रिपोर्ट तैयार करे। मुख्यमंत्री का पूरा जोर राज्य में रोजगार सृजन पर है। उनका मानना है कि रोजगार सृजन से जहां बेरोजगारी दूर होगी, वहीं राज्य को राजस्व भी प्राप्त होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lHMW0U
via IFTTT
Comments
Post a Comment