Skip to main content

Jharkhand daily news

राज्य में पहली बार आए एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी प्रशांत तिवारी ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रतिदिन कम से कम एक स्टूडेंट की मदद जरूर करें। एनएसयूआई छात्रहित की लड़ाई लड़े और समाज में जनसेवा का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करे। वे गुरुवार को विधानसभा सभागार में एनएसयूआई के सम्मेलन सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि एनएसयूआई जनसेवा के लिए जानी जाती है।

बेहतर राष्ट्र के निर्माण में छात्रों और युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करना ही इसका उद्देश्य है। इस अवसर पर लॉकडाउन के दौरान बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। लॉकडाउन के दौरान इंदरजीत सिंह और उनकी टीम ने जनसेवा में मील का पत्थर स्थापित किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मौके पर पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुमार रौशन, भावेश शुक्ला, जीतेश मिश्रा, आमिर हासमी, आरुषि वंदना, गौरव भवेशकर, जेयूटी अध्यक्ष प्रणव सिंह, एसकेएमयू अध्यक्ष अभिषेक रंजन यादव व महेश कुमार मनीष ने भी अपने विचार रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधानसभा सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l3hvOk
via IFTTT

Comments