जगन्नाथपुर के साइट-5 धुर्वा क्वार्टर नंबर-2665 में रहने वाले दिवंगत पत्रकार अनिल कुमार पुष्पगीत के घर में 22 नवंबर की रात करीब तीन बजे चोरी हुई। चोर घर का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, एक लैपटॉप, सोने की अंगूठी, एक कंगन और नकद चार हजार रुपए चुरा ले गया। इस संबंध में दिवंगत पत्रकार की पत्नी सरिता देवी ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सरिता देवी अपने बेटे के साथ 18 नवंबर को छठ पूजा के लिए हटिया स्थित अपने ननद के घर गई थीं। 23 नवंबर की सुबह 11 बजे जब पूजा के बाद वह लौटीं तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। जगन्नाथपुर पुलिस वहां पहुंची। घटनास्थल को देखा, लेकिन सीसीटीवी को नहीं खंगाला। ना ही तुरंत फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिया गया।
सिर्फ पड़ोिसयों को दी थी घर से बाहर जाने की सूचना : जहां चोरी हुई, उस घर के ठीक सामने एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उस सीसीटीवी के खंगालने पर एक चोर मुंह में कपड़ा लपेटे रात करीब तीन बजे दिखा। घर में कोई नहीं है, इसकी जानकारी सिर्फ पास में रहने वालों को ही थी। घर का बाउंड्रीवाल ऊंचा है। उसके बाद भी चोर को कैसे पता चला कि घर में कोई नहीं है। इस बात का सरिता देवी को आश्चर्य हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fvrpq6
via IFTTT
Comments
Post a Comment