एयरपोर्ट बनने के बाद पहली बार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे की री-कारपेंटिंग (मेंटेनेंस) का काम साेमवार से शुरू हुआ। 3 किमी रनवे के मेंटेनेंस में दो महीने का समय लगेगा। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 16 नवंबर से 15 जनवरी तक सुबह 10:15 से शाम 5:30 बजे तक रनवे पर विमानों के उड़ान पर रोक लगा दी है।
इसे देखते हुए रांची एयरपाेर्ट से उड़ान भरनेवाले 17 विमानाें का सुबह और रात के शेड्यूल में शिफ्ट किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट डायरेक्टर विनाेद शर्मा ने बताया है कि 8 साल में एक बार रनवे की री-काॅरपेंटिग का काम हाेता है। रनवे की मेंटनेंस का काम तीन फेज में हाेना है, जिसमें से दाे फेज का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है, अब तीसरे फेज का काम शुरू हुआ है। जिसे पूरा हाेने में दाे महीने का वक्त लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38P9ARp
via IFTTT
Comments
Post a Comment