Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड उप प्रमुख खालिद अंसारी के जिमा स्थित घर पर शनिवार की रात घर का दरवाजा तोड़ एक लाख नगद और सात लाख रुपए के जेवर की चाेरी कर ली। उप प्रमुख ने बताया कि मामले की जानकारी तब हुई जब शुक्रवार को उन्हें ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देख खबर दी। उपप्रमुख सूचना पर घर पहुंचे तो देखा घर के कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। कुड़ू पुलिस को सूचना दी गई है। माैके पर पहुंची पुलिस काे उपप्रमुख ने बताया पिछले एक पखवाड़ा से इलाज के लिए चेन्नई गए हुए हैं।
वही भाई कालू समेत तीनों भाई घर से बाहर गए थे। तीन दिन पहले घर में ताला बंद करते हुए सभी परिवार रांची चले गए थे। शुक्रवार की दोपहर फोन करते हुए गांव के एक ग्रामीण को लाइट जलाने के लिए भेजे। ग्रामीण जब घर पहुंचा तो पाया कि मकान में गेट के ताला टूटा हुआ था तथा दरवाजा खुला था। घर के अंदर प्रवेश करने के बाद बताया का अलमीरा खुला है। जहां अलमीरा में रखे तीनों भाइयों का नगद समेत सोना तथा चांदी के जेवरात गायब थे। घटना के बाद कुडू थाना में चाेरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kzGWWG
via IFTTT

Comments