Skip to main content

Jharkhand daily news

आईआईटी आईएसएम, धनबाद काे काेविड-19 के एसओपी के पालन की शर्त पर अध्ययन-अध्यापन की अनुमति मिल गई है। डीसी सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने इस संबंध में बुधवार काे आदेश जारी कर दिया।

संस्थान के निदेशक ने 278 पीएचडी/ प्रोजेक्ट जेआरएफ स्टूडेंट काे नवंबर महीने से अध्ययन करने की छूट देने की अनुमति मांगी थी। डीसी ने बताया कि संस्थान को शिक्षा मंत्रालय की ओर से संस्थानाें को फिर से खोलने के लिए जारी दिशा-निर्देशाें का पालन करना होगा।

काेविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन के साथ-साथ मास्क और साेशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना हाेगा। इंसिडेंट कमांडर और धनबाद के सीओ प्रशांत कुमार लायक संस्थान से समन्वय स्थापित कर निगरानी रखेंगे। उनके आदेशों काे मानना भी जरूरी हाेगा। आदेश की अनदेखी, उदासीनता या लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Permission to study 278 research scholars in IITs, guidelines will have to be followed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kFuxk9
via IFTTT

Comments