Skip to main content

Jharkhand daily news

कोरोना मरीजों की संख्या कम हो गई है पर खतरा अभी टला नहीं है। गुरुवार को जिले में कुल 3564 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 26 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में एमजीएम अस्पताल के एक डॉक्टर व कोविड वार्ड के दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। 26 नए मरीजों के मिलने के साथ जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 16082 पहुंच गई है। दूसरी ओर 49 मरीज ठीक होकर घर गए।

इस तरह जिले के अब तक 14525 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 1201 है। गुरुवार को जो नए मरीज मिले हैं उनमें गोलमुरी डीवीसी कॉलोनी के एक ही परिवार के तीन, परसुडीह के एक, मुसाबनी के दो, सीतारामडेरा का एक, सुभाष कॉलोनी मानगो का एक, डिमना रोड का एक, टेल्को कॉलोनी के दो, गुरुद्वारा रोड मानगो का एक, कदमा भाटिया बस्ती का एक, विजया गोल्डन टावर सोनारी का एक मरीज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k3gTXq
via IFTTT

Comments