Skip to main content

Jharkhand daily news

जिला जन शिकायत काेषांग कार्यालय में बुधवार काे विदाई समाराेह का आयाेजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त प्रमुख लिपिक गायत्री कुमार को विदाई दी गई। वे पिछले महीने 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुई थीं। माैके पर डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल ने उनके कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर काम पूरी निष्ठा से निभाती थीं।

विभाग काे उनकी कमी खलेगी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यालय अधीक्षक दिनेश राम ने कहा कि गायत्री कुमार का कार्यकाल अन्य सभी कर्मचारियाें के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

कार्यक्रम में स्थापना शाखा के प्रधान सहायक शांतनु सरकार, नंदकिशोर कुशवाहा, सविता हलदर, पिंकी दुबे, यास्मीन बानो, फुलमनी देवी, मोहम्मद शकील अंसारी, तापस रंजन पाल, अमित कुमार, रवि प्रकाश सिंह, उमेश कुमार सहित अन्य लाेग माैजूद थे। इनमें से कई ने गायत्री कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pDAodk
via IFTTT

Comments