Skip to main content

Jharkhand daily news

छठ की तैयारी शहर में शुरू हो गई है। छठ के लिए बाजार सज गए है। साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, जुगसलाई समेत अन्य जगहों पर छठ की सामग्रियों की बिक्री हो रही है। पूजन सामग्री की कीमत इस पर्व को लेकर बढ़ी है। नारियल समेत अन्य सामग्री की कीमत में 10 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मखाना समेत अन्य सामान की कीमतों में 100 रुपए तक की वृद्धि हुई है। साकची बाजार के व्यवसायी लाल चंद ने कहा- छठ पूजा में शुद्धता का ध्यान दिया जाता है इसे देख सामग्री की उन्नत किस्म रखी जाती है।

छठ सामग्री की खुदरा कीमतें ( रुपए प्रति किलो)

मंडी में फलों के पर्याप्त स्टॉक
परसुडीह बाजार समिति के मंडी में फलों का पर्याप्त स्टाक छठ पूजा के लिए मंगवाया है। स्थानीय बाजारों के लिए खुदरा व्यापारी फलों को लेकर जा रहे हैं। मंगलवार से फलों का बाजार लग जाएगा। हालांकि अबतक फलों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन छठ से पहले कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prices of city adorned on Mahaparva, prices of coconut and other ingredients increased by 10-50 rupees, Soup-Daura consignments were ordered from various districts of Bihar and Jharkhand.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uw169h
via IFTTT

Comments