शहर के सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बिरसा मुंडा और बौद्धिक प्रमुख विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष लहरु सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता, रूप सज्जा प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं के नाम सोमवार को घोषित किया जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ATGIt
via IFTTT
Comments
Post a Comment