Skip to main content

Jharkhand daily news

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना पंचायत में पूर्व की तरह ही ओबीसी (पिछड़ी जाति) के लिए सीट आरक्षित रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह चितरपुर बीडीओ के नाम प्रधान सहायक बैजू करमाली को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि बड़कीपोना पंचायत में 85 से 90 प्रतिशत लोग पिछड़ी जाति से आते हैं। इनमें कुशवाहा, कोयरी, कुर्मी, मुस्लिम व नाई समाज के लोग शामिल हैं। बड़कीपोना पंचायत के विकास को लेकर यहां मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए सामाजिक दृष्टिकोण व ग्राम पंचायत को सुदृढ़ बनाने के लिए यहां की कमान पिछड़ी जाति के हाथों में सौंपना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन में शंभू कुमार, विजय कुमार, नीतेश कुमार, रितेश कुमार, सुमंत कुमार, मिथुन कुमार, निर्मला देवी, अनिल कुमार, रामेश्वर महतो, आशा देवी, मिथलेश महतो उज्ज्वल कुशवाहा, देवेश कुमार बादल, मितन महतो, कमलेश कुमार सहित अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nRoXgi
via IFTTT

Comments