Skip to main content

Jharkhand daily news

बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारपहरी-पेशम मुख्य सड़क पर पडरमनियां के निकट बीती रात सड़क दुर्घटना में द्वारपहरी निवासी नुर मोहम्मद व गुडा पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के लगभग दो घंटे के बाद बिरनी पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई विपिन कुमार पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच परिजनों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी ने नुर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गुडा पंडित काे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

वहीं बिरनी पुलिस नुर मोहम्मद के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी। घटना के संबंध में घायल गुडा पंडित द्वारा बताया गया कि नुर मोहम्मद ठेकेदार था और वह उसके यहां राजमिस्त्री का काम करता था। ठेकेदार शनिवार की रात को एक राजमिस्त्री से मिलने की बात कह कर पडरमनियां गया था जहां दीपावली पूजा रहने के कारण वह जुआ खेलने लगा इसी बीच रात काफी हो गयी। वे लोग बाइक से वापस घर द्वारपहरी लौट रहे थे इसी बीच बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। कुछ देर के बाद गुडा को होश आने पर देखा कि नुर मोहम्मद खून से लथपथ बेहोश है। शोर मचाया लेकिन कोई आवाज नहीं सुना। घायल अवस्था में किसी तरह बाइक उठा कर द्वारपहरी जाकर भतीजे को घटना की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nka0mS
via IFTTT

Comments