जेबीवीएनएल के मैनडेजकर्मी देवाशीष सेन उर्फ माेना की बुधवार की शाम बिजली करंट से माैत हाे गई। वह चीरागाेड़ा सेक्शन में कार्यरत था। हीरापुर के झरनापाड़ा में देवाशीष नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम कर रहा था। इस दाैरान करंट का झटका लगने से उसने माैके पर ही दम ताेड़ दिया। साथ में काम कर रहे सहयाेगियाें के अनुसार ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य से पहले एचटी केबल खाेल दिया गया था। रिटर्निंग करंट के झटके से हादसा हुआ।
हादसे के वक्त देवाशीष ने ग्लव्स नहीं पहना था, जिसकी वजह से वह रिटर्निंग करंट की चपेट में अा गया। इस दौरान उसका पैर डीपी बाॅक्स में फंस गया। इस कारण झटके लगने के बाद भी वह ट्रांसफार्मर से नीचे नहीं गिरा। सहयाेगियाें ने सीढ़ी की मदद से उसे नीचे गिराने का काफी प्रयास किया, पर असफल रहे।दाे से तीन मिनट तक करंट के झटके खाने के बाद देवाशीष सीधे जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डाॅक्टराें से मृत घाेषित कर दिया।
एजेंसी ने नहीं दिए थे सुरक्षा उपकरण
हादसे में आउटसोर्सिंग एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। नियमानुसार मैनडेजकर्मी को काम के दौरान सुरक्षा उपकरण दिए जाने हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कर्मियाें काे बगैर ग्लव्स और हेलमेट के ही काम पर लगा दिया गया।
एई व जेई करेंगे हादसे की जांच
जेबीवीएनएल के ईई शैलेंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें हीरापुर एई, जेई शामिल हैं। सब-स्टेशन से सप्लाई बंद थी। संभवत: रिटर्निंग करंट से कर्मी की माैत हुई है। रिपाेर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5W53R
via IFTTT
Comments
Post a Comment